दमोह शहर में बीच सड़क पर आतिशबाजी का मामला सामने आया है, आज सोमवार रात करीब 8,30 बजे आतिशबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.आतिशबाजी का वीडियो किल्लाई नाका से जबलपुर नाका मार्ग मुख्य मार्ग का बताया गया है,आतिशबाजी जारी होने के बीच ही वाहन गुजरते नजर आ रहे हैं,शहर के मुख्य मार्ग पर इस प्रकार की आतिशबाजी से व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं