फतेहपुर: जिला अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, केक काटकर और पटका पहनाकर दी गई बधाई
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ रखने में नर्सों की भूमिका हमेशा सबसे महत्वपूर्ण बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 12 मई को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।