रसूलाबाद: कहिंजरी बाजार निवासी युवक की गुजरात के अंकलेश्वर में संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद क्षेत्र के कहिंजरी बाजार निवासी दिलशाद की गुजरात के अंकलेश्वर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार भीखदेव कहिंजरी बाजार निवासी दिलशाद गुजरात के जनपद सूरत के अंकलेश्वर स्थित नवजीवन होटल प्रतिक्षा सोसायटी में अपनी बहन बहनोई के साथ रहता था