नावकोठी: देवपुरा मोहद्दीनपुर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन,अखिलेशानंद महाराज को सुनने लोगों की भीड़
देवपुरा मोहद्दीनपुर में 9 दिवसीय श्री रामकथा के तीसरे दिन कथा सुनने आसपास के लोगों की भी उमड़ पड़ी। वृंदावन से पधारे कथावाचक अखिलेशानंद जी महाराज के कथा सुनने लोग पंडाल में जमे रहे। तीसरे दिन के कथा प्रवचन का उद्घाटन नावकोठी के थानाध्यक्ष एवं डंडारी के पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कथावाचक ने आगत अतिथि को सम्मानित भी किया।