मोतीचूर हाईवे पर थार कार का तांडव, छात्रों से भरी बस को मारी टक्कर
मोतीचूर हाईवे पर थार सवार युवक ने छात्रों से भरी बस को टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर समेत कई लोगों को टक्कर लगने की सूचना है। बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों द्वारा बनाया गया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।