सहदेई बुजुर्ग: सहदेई बुजुर्ग के आठ पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड उप प्रमुख के विरुद्ध लाया अविश्वास, प्रमुख एवं बीडीओ को दिया पत्र
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के प्रखंड उप प्रमुख अमिता देवी के खिलाफ 14 में आठ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। जिसका पत्र प्रमुख ममता कुमारी और बीडीओ प्रिया कुमारी को सौंपा गया है। समिति सदस्य द्वारा हस्ताक्षर युक्त दिए गए अविश्वास प्रस्ताव में कहा है कि प्रखंड उप प्रमुख के पद पर निर्वाचित हुए दो वर्ष से अधिक हो गया है।आवेदन में कई आरोप लगा है।