सहदेई बुजुर्ग: नयागाँव पश्चिमी पंचायत वार्ड के संख्या 5 में बिजली चोरी करने के आरोप में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 5 में बिजली चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि विद्युत उर्जा चोरी के विरुद्ध गठित छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें उपभोक्ता सरस्वती देवी पति सुकेश्वर राय के द्वारा अवैध तरिके से बिजली उपयोग किया जा रहा था।