सहदेई बुजुर्ग: उच्च माध्यमिक सुल्तानपुर एवं मध्य विद्यालय सुल्तानपुर में निकाला गया जागरुकता रैली
वोट देकर कर्तव्य निभाए,लोकतंत्र को मज़बूत बनाये जैसे नारों के साथ ज़िला पदाधिकारी एवं ज़िला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तनापुर एवं मध्य विद्यालय सुल्तानपुर के छात्र छात्राओ ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी निकाला| प्रभात फेरी गाँव के टोले का भ्रमण कर लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया|