सहदेई बुजुर्ग: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक, प्रशासनिक स्तर पर बूथ सत्यापन की तैयारी को लेकर हुई चर्चा
सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बूथ सत्यापन की तैयारी शुरू करने की बात कही गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस सेक्टर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मियों को आपस में सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। इसके लिए संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का सत्यापन कर वहां उपलब्ध सभी प्रकार के संसाधनों की जानकारी अद्यतन करने का भी निर्देश दिया।