गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के बागेश्वरी रेल फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए लगाए गए बैरियर हुआ क्षतिग्रस्त,वाहन ने मारी टक्कर
गया के बागेश्वरी रेल फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए बैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी।भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित के बाबजूद वाहन प्रवेश करने के प्रयास में लगे बैरियर में टक्कर मार दी।जिसमे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया है। आरओबी निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन और रेलवे के द्वारा भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।