मौदहा: मौदहा में तालाब भीटा पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद जारी निर्माण को किया ध्वस्त, प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी
मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तहसील प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने तालाब की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया। मराठीपुरा मोहल्ले में स्थित तालाब के भीटा पर अवैध रूप से बनाए जा रहे एक मकान को ध्वस्त कर दिया गया। उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह के निर्देशन में नायब तहसीलदार महेन्द्र गुप्ता, कस्बा लेखपाल अवनीश कुमार, नगर पा