सदर: प्रयागराज में माफिया अशरफ के गनर प्रॉपर्टी डीलर इरफान की हत्या में नया मोड़, आसिफ दुर्रानी की बहन भी हत्या में शामिल
Sadar, Allahabad | Apr 19, 2026
प्रयागराज में माफिया अशरफ के गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर इरफान (45) की हत्या में अब नया मोड़ आया है अब अतीक अहमद के शूटर की बहन भी मुल्जिम बनाई गई है। जेबा नाम की यह महिला शूटर आसिफ दुर्रानी की सगी बहन है। वादी के बयान के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उधर हत्याकांड के एक और साजिशकर्ता अरशद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।