कोल: लोधा RMPSU के निकट मैक्स लोडर ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाई पुलिस
Koil, Aligarh | May 27, 2025 लोधा RMPSU के निकट मैक्स लोडर ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर से घायल हो गए। 76 वर्षीय रामवीर अपनी पत्नी नेमवती के साथ बाइक से खैर की ओर जा रहे थे। RMPSU के निकट मैक्स लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। बुजुर्ग दंपत्ति को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते जेएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है।