कटनी ग्रामीण: रीठी अस्पताल में TT इंजेक्शन खत्म, मरीजों की बढ़ी परेशानी; प्रभारी BMO बोले जिले में सप्लाई की कमी, जल्द होगी उपलब्धता
कटनी जिले के रीठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला बेहद जरूरी टिटनेस यानी TT इंजेक्शन की अनुपलब्धता का है। अस्पताल में TT इंजेक्शन खत्म होने से चोट, सड़क दुर्घटना और अन्य आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को इलाज के बाद भी बाहर मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।