पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास को खाली करने के लिए फिर मिला 7 दोनों का अल्टीमेटम, मंत्री नंदकिशोर राम को अलॉट किया गया है सरकारी आवास
राबड़ी आवास को खाली करने का एक बार फिर से नोटिस भेजा गया है। बुधवार को बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की तरफ से यह नोटिस लालू परिवार को जारी किया गया है जिसमें लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने के लिए 7 दोनों का अल्टीमेटम दिया गया है। बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को यह सरकारी आवास अलॉट किया गया है।