सहावर: कच्छेला गांव में दबंगों ने पानी का पाइप फाड़ा, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला
जनपद कासगंज के अमापुर थाना क्षेत्र के गांव कच्छेला में दबंगो के हौंसले इतने बुलन्द हो गए कि दबंगो ने पानी का पाइप फाड़ दिया इतना ही नहीं दबंगो ने विरोध करने पर मारपीट कर दी और चार लोगों के सिर फोड़ दिए,जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है ,पुलिस ने जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।