ललितपुर: बिजरोठा निवासी अंतर्जातीय विवाह करने वाली प्रेमिका ने अपने माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से मदद की मांगी
बुधवार शाम करीबन 7:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो में ग्राम बिजरौठा निवासी अंतर्जातीय विवाह करने वाली प्रेमिका ने अपने माता-पिता से प्रेमी को जान से खतरे की आशंका आदि के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने मामले में जिलाधिकारी से न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है।