चूरू: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 20 लोग घायल, 6 घायलों को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 20, 2026 झुंझनूं के गांगियासर में विजयादशमी पर भरने वाले रायमाता मेला देखने जा रहे ग्रामीणों की पिकअप ट्रेक्टर को बचाने के प्रयास में पलट गयी. हादसे में पिकअप में सवार करीब 20 जने घायल हो गए. हादसे में छह गंभीर घायलों को 108 एंबूलेंस चूरू के राजकीय भर्तिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहाँ घायलों का उपचार जारी है. हादसे की सूचना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची.