दतिया नगर: दतिया: शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सीतापुर निवासी दशरथ दाँगी (उम्र लगभग 42 वर्ष), पुत्र मैथिलीशरण दाँगी के रूप में हुई है,दशरथ दाँगी 5 मई की दरम्यानी रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया और उनकी मौत हो गई.