बीदासर: बीदासर नगरपालिका के माणकसर तालाब पर 'वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bidasar, Churu | May 31, 2026 जिला कल€टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार को जिले के बीदासर नगरपालिका मु यालय स्थित माणकसर तालाब पर ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीदासर उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव ने आमजन से जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए जल बचाना होगा।