Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

उदयपुर के शिव पार्क कॉलोनी, हस्ती माता मंदिर क्षेत्र से अर्जुन सिंह रावत (निवासी: सुभाष नगर) की बाइक चोरी हो गई है। यदि किसी व्यक्ति को इस बाइक के बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दे, तो कृपया तुरंत संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। 🙏 एक छोटी सी जानकारी भी बाइक को खोजने में मददगार साबित हो सकती है। कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। 🙏 एक छोटी सी जानकारी भी बाइक को खोजने में मददगार साबित हो सकती है। कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें।6375433458, 9929993992

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

MORE NEWS

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल पहुंचे कोटड़ा
ग्रामीण सेवा शिविर और कार्यालयों का किया निरीक्षण
मालवा का चैरा में रात्रि  चौपाल
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#ratrichopal #udaipur #viralreelschallenge #viralpost #nonfollowers #kotra
उदयपुर, 12 जून। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को सुदूरवर्ती जनजाति बहुल कोटड़ा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। साथ ही राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत मालवा का चौरा में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की परिवेदनाएं भी सुनी।

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल शुक्रवार शाम कोटड़ा पहुंचे। ग्राम पंचायत मुख्यालय कोटड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय स्टाॅल पर पहुंच कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात् श्री अग्रवाल ने उपखण्ड कार्यालय, पंचायत समिति, तहसील कार्यालय, उप कोष कार्यालय तथा पुलिस स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

देर शाम जिला कलक्टर ग्राम पंचायत मालवा का चैरा पहुंचे। वहां उन्होंने रात्रि चैपाल की। इसमें ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पेयजल, अतिक्रमण आदि विषयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर परिवेदनाएं प्रस्तुत की। कलक्टर ने प्रत्येक परिवेदना को तसल्ली से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल पहुंचे कोटड़ा ग्रामीण सेवा शिविर और कार्यालयों का किया निरीक्षण मालवा का चैरा में रात्रि चौपाल @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #ratrichopal #udaipur #viralreelschallenge #viralpost #nonfollowers #kotra उदयपुर, 12 जून। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को सुदूरवर्ती जनजाति बहुल कोटड़ा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। साथ ही राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत मालवा का चौरा में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की परिवेदनाएं भी सुनी। जिला कलक्टर श्री अग्रवाल शुक्रवार शाम कोटड़ा पहुंचे। ग्राम पंचायत मुख्यालय कोटड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय स्टाॅल पर पहुंच कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात् श्री अग्रवाल ने उपखण्ड कार्यालय, पंचायत समिति, तहसील कार्यालय, उप कोष कार्यालय तथा पुलिस स्टेशन का भी निरीक्षण किया। देर शाम जिला कलक्टर ग्राम पंचायत मालवा का चैरा पहुंचे। वहां उन्होंने रात्रि चैपाल की। इसमें ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पेयजल, अतिक्रमण आदि विषयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर परिवेदनाएं प्रस्तुत की। कलक्टर ने प्रत्येक परिवेदना को तसल्ली से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

खो नागोरियान ब्लास्ट का बड़ा खुलासा, मौत के सौदागर पुलिस की पकड़ से दूर

खो नागोरियान ब्लास्ट का बड़ा खुलासा, मौत के सौदागर पुलिस की पकड़ से दूर

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

साई तिरुपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न
 212 छात्रों को मिली डिग्री और 29 को पीएचडी उपाधि,
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साई तिरुपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह मेवाड़ बेनक्वेट हॉल में  सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें पिम्स के करीब 125 एम.बी.बी.एस. तथा 58 एम.डी. एम.एस. छात्रों को डिग्री, विश्वविद्यालय के 29 छात्रों को पी.एच.डी. की उपाधि और स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। 
समारोह का शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् से हुआ। अध्यक्षता चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने की। कुलपति प्रो. डॉ. प्रशांत नाहर ने अपने स्वागत उद्बोधन देते हुए सन् 2016 मे स्थापित साई तिरुपति विश्वविद्यालय की विगत एक दशक की विकास यात्रा सभी संघटक कॉलेजों की उपलब्धियों, उनकी शैक्षणिक व अन्य आधारभूत सुविधाओं के आधुनिकीकरण, डिजिटलाईसेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के समावेश, नवीन पाठ्यक्रमों, रिसर्च प्रोग्राम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के तहत किए जा रहे प्रयासों, तथा दक्षिणी राजस्थान के अग्रणी पिम्स हॉस्पिटल की उपलब्धियों तथा अत्याधुनिक उपचार सेवाओं का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। 
सी. ई. ओ. शीतल अग्रवाल ने सभी डिग्री तथा पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने सभी से निस्वार्थ भावना के साथ सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहने और एक सफल चिकित्सक बनने का आह्वान भी किया। एम. डी. नमन अग्रवाल ने भविष्य की योजनाओं के बारे मे प्रकाश डाला तथा पिम्स एवं यूनिवर्सिटी की सफलता के लिए इसके सभी चिकित्सक, फैकल्टी मेम्बर्स तथा स्टाफ के योगदान की सराहना की, #RajasthaNews #udaipur #NewsUpdate #rajasthan #पुलिस

साई तिरुपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न 212 छात्रों को मिली डिग्री और 29 को पीएचडी उपाधि, उदयपुर। उमरड़ा स्थित साई तिरुपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह मेवाड़ बेनक्वेट हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें पिम्स के करीब 125 एम.बी.बी.एस. तथा 58 एम.डी. एम.एस. छात्रों को डिग्री, विश्वविद्यालय के 29 छात्रों को पी.एच.डी. की उपाधि और स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह का शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् से हुआ। अध्यक्षता चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने की। कुलपति प्रो. डॉ. प्रशांत नाहर ने अपने स्वागत उद्बोधन देते हुए सन् 2016 मे स्थापित साई तिरुपति विश्वविद्यालय की विगत एक दशक की विकास यात्रा सभी संघटक कॉलेजों की उपलब्धियों, उनकी शैक्षणिक व अन्य आधारभूत सुविधाओं के आधुनिकीकरण, डिजिटलाईसेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के समावेश, नवीन पाठ्यक्रमों, रिसर्च प्रोग्राम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के तहत किए जा रहे प्रयासों, तथा दक्षिणी राजस्थान के अग्रणी पिम्स हॉस्पिटल की उपलब्धियों तथा अत्याधुनिक उपचार सेवाओं का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सी. ई. ओ. शीतल अग्रवाल ने सभी डिग्री तथा पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने सभी से निस्वार्थ भावना के साथ सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहने और एक सफल चिकित्सक बनने का आह्वान भी किया। एम. डी. नमन अग्रवाल ने भविष्य की योजनाओं के बारे मे प्रकाश डाला तथा पिम्स एवं यूनिवर्सिटी की सफलता के लिए इसके सभी चिकित्सक, फैकल्टी मेम्बर्स तथा स्टाफ के योगदान की सराहना की, #RajasthaNews #udaipur #NewsUpdate #rajasthan #पुलिस

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

संभागीय आयुक्त ने किया ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
@followers @topfans News 24 Udaipur
#lecrozz #udaipur #viralpost #nonfollowers

उदयपुर, 13 जून। महाराणा प्रताप खेल गांव में राजस्थान लेक्रोज संघ, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर प्रशासन एवं वित्त पोषक राजस्थान माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएमएमएल) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं लेक्रोज खेल प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी ने अवलोकन किया।

संभागीय आयुक्त ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल के प्रति पूर्ण समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के माध्यम से खिलाड़ी उच्चतम उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं तथा उदयपुर, जनजातीय क्षेत्र और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर सकते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहिए। शिविर में प्रशिक्षक नीरज बत्रा के निर्देशन में देश के कई प्रतिष्ठित खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें भारतीय महिला लेक्रोज टीम की कप्तान सुनीता मीणा, राजस्थान पुलिस लेक्रोज टीम के कप्तान मोहनलाल गमेती, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायणलाल गमेती, निशांत नागदा, प्रणय त्रिपाठी, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, डाली गमेती, विशाखा मेघवाल, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, रोशनी बोस तथा जानवी राठौड़ सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अंतर्गत स्थापित की जा रही भारत की पहली लेक्रोज अकादमी से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय प्रवास हेतु चित्रकूट नगर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुउद्देशीय छात्रावास का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन अत्याधुनिक लेक्रोज मैदान का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उदयपुर को देश में लेक्रोज खेल का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। भारत की पहली समर्पित लेक्रोज अकादमी की स्थापना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। इससे खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्राप्त होंगे।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग अनिल शर्मा, मनमोहन सिंह, आशु महेश्वरी, संजीव शर्मा, खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, मधु शेखावत, नवरत्न पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

संभागीय आयुक्त ने किया ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह @followers @topfans News 24 Udaipur #lecrozz #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 13 जून। महाराणा प्रताप खेल गांव में राजस्थान लेक्रोज संघ, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर प्रशासन एवं वित्त पोषक राजस्थान माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएमएमएल) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं लेक्रोज खेल प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी ने अवलोकन किया। संभागीय आयुक्त ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल के प्रति पूर्ण समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के माध्यम से खिलाड़ी उच्चतम उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं तथा उदयपुर, जनजातीय क्षेत्र और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहिए। शिविर में प्रशिक्षक नीरज बत्रा के निर्देशन में देश के कई प्रतिष्ठित खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें भारतीय महिला लेक्रोज टीम की कप्तान सुनीता मीणा, राजस्थान पुलिस लेक्रोज टीम के कप्तान मोहनलाल गमेती, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायणलाल गमेती, निशांत नागदा, प्रणय त्रिपाठी, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, डाली गमेती, विशाखा मेघवाल, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, रोशनी बोस तथा जानवी राठौड़ सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अंतर्गत स्थापित की जा रही भारत की पहली लेक्रोज अकादमी से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय प्रवास हेतु चित्रकूट नगर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुउद्देशीय छात्रावास का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन अत्याधुनिक लेक्रोज मैदान का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर को देश में लेक्रोज खेल का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। भारत की पहली समर्पित लेक्रोज अकादमी की स्थापना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। इससे खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्राप्त होंगे। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग अनिल शर्मा, मनमोहन सिंह, आशु महेश्वरी, संजीव शर्मा, खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, मधु शेखावत, नवरत्न पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026