बोडला: ग्राम धरमपुरा को लखपति ग्राम बनाने की दिशा में जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा बैठक
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी l अभिषेक अग्रवाल द्वारा बिहान अंतर्गत विकासखंड कवर्धा ग्राम धरमपुरा को “लखपति ग्राम” के रूप में विकसित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम धरमपुरा में संचालित महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों, आय वृद्धि एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तार से समीक्षा की गई।