शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत मालदह पंचायत के फ़ेदालिबीघा गांव में सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया गया कि नल-जल योजना के पंप ऑपरेटर सुदर्शन कुमार को 17 माह से मजदूरी नहीं देने के मामले में श्रम विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। पीड़ित की शिकायत पर डीएम के आदेश से जांच की गई, जिसमें न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान और ₹1,90,476 बकाया पाया गया।