चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद के दोनों शहर चाचौड़ा और बीनागंज के सफाई कर्मचारियों को नई कचरा गाड़ियां दी गई है। एसडीएम रवि मालवीय और सीएमओ ओम त्रयंबकेश्वर शर्मा ने 6 दिसंबर को बताया, 5 दिसंबर को दोनों नगरों की सफाई कर्मचारियों को हाथ कचरा गाड़ी दी गई। नगर में सफाई कार्य में गति आएगी, स्वच्छता व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।