बेगूसराय: जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 127 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा दूसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार की शाम 05:00 बजे दी. जहां कुल 15,905 परीक्षार्थियों में 15,778 उपस्थित एवं 127 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.