लोहरदगा: भीषण गर्मी में लोहरदगा नगर परिषद अलर्ट, जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त, अनिल उरांव बोले पानी की नहीं होगी कमी
लोहरदगा में अप्रैल महीने की बढ़ती गर्मी ने अब साफ संकेत दे दिया है कि आने वाला मई और अधिक कठिन होने वाला है। तापमान लगातार चढ़ रहा है और दोपहर के समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में संभावित जल संकट को लेकर नगर परिषद पहले से ही अलर्ट मोड में आ गई है। सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि अप्रैल की यह गर्मी