शामली: झिंझाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में वांछित बसेड़ा गांव निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 13, 2026 सोमवार की शाम 6 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि 12 मई को पुलिस ने बल्हेडा गांव निवासी सद्दाम नाम के अभियुक्त को 8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सद्दाम का साथी कैराना के बसेडा गांव निवासी मोहसीन वांछित चल रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।