डंडा: मानसून की बेरुखी से किसान मायूस, बादलों की आवाजाही से गर्मी से मिली थोड़ी राहत
Danda, Garhwa | Jun 29, 2026 गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड समेत पूरे इलाके में अब तक मानसून की बेरुखी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। खेती-किसानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले आर्द्रा नक्षत्र के आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक ज़िले में झमाझम बारिश नहीं हुई है। समय पर वर्षा न होने के कारण अब खरीफ फसलों, खासकर धान की खेती प्रभावित होने की आशंका काफी