रामगढ़: चौमा-तिलवाड़ मार्ग पर लटक रही बिजली लाइन बन रही है मौत, 200 फीट में 50 से ज्यादा जोड़, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Ramgarh, Alwar | May 1, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के चौमा से तिलवाड़ मार्ग पर बिजली व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां एलटी लाइन के तार लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। करीब 200 फीट की लाइन में 50 से अधिक जोड़ किए गए हैं और हालत यह है कि तार सड़क से महज 5 फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड के चलते तार रोजाना जल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।