भदेसर: धनेत प्रीमियर लीग में भदेसर की अमर क्रिकेट क्लब ने लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनाकर रचा नया इतिहास
शैलेंद्र जैन ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि धनेत प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में अमर क्रिकेट क्लब भदेसर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान धनेत को मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए धनेत ने 8 ओवर में 74 रन बनाए। जवाब में भदेसर ने 7.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। राकेश खटीक ने 16 गेंदों में 41 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच