जयपुर: राजस्थान में सोमवार से नौतपा शुरू हो गया है और इसके साथ ही गर्मी ने भी अपने तेवर और तेज कर दिए हैं
Jaipur, Jaipur | May 25, 2026 राजस्थान में सोमवार से नौतपा शुरू हो गया है और इसके साथ ही गर्मी ने भी अपने तेवर और तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में तापमान 47 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच सकता है। राज्य में अगले चार दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।