आगरा: थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित ताज व्यू चौराहें पर दो पक्षों में जमकर मारपीट,इंटरनेट पर वीडियो वायरल
Agra, Agra | May 12, 2024 आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत ताज व्यू चौराहें पर कार और बाइक की टक्कर के बाद चालाकों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। कार चालक ने बेस बॉल का डंडा और बाइक चालक ने बेल्ट से एक-दूसरे पर वार किया। जिसकी एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुटी हैं।