मुरैना: शा.प्राथमिक विद्यालय बझेरा में जर्जर भवन, बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर, प्रशासन को हादसे का इंतजार
सुमावली विधानसभा के बझेरा गांव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। विद्यालय की बिल्डिंग काफी समय से क्षतिग्रस्त है और दीवारें छत के टूटने का खतरा लगातार बना हुआ है। हालात इतने खराब हो चुकी है कि शिक्षक बच्चों को खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ाने को मजबूर है। शिकायत भी की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।