पूर्णिया पूर्व: पुर्णिया में जनगणना-2027 का प्रथम चरण हुआ प्रारंभ
Purnea East, Purnia | May 2, 2026
पुर्णिया में जनगणना-2027 का प्रथम चरण कार्य (मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना) प्रारम्भ हो गया है। वार्ड नंबर 6 के एचएलवी नंबर 70 का प्रथम मकान का गणना कार्य शनिवार को किया गया। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी द्वारा इसका भौतिक निरिक्षण किया गया। मौके पर प्रगणक अंजलि कुमारी एवं प्रवेक्षक अंविका आनंद उपस्थित होकर जनगणना कार्य कर रहे थे।