कटेया: कटेया थाना क्षेत्र के जनता बाजार में स्कूल संचालक पर हमला, नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच शुरू
कटेया थाना क्षेत्र के जनता बाजार में बाजार जा रहे एक निजी स्कूल के संचालक पर लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।इस मामले में तीन नामजद एवं छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने शुक्रवार को शाम 4 30 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।