गुण्डरदेही: अर्जुदा के शराब दुकान पर युवक की मौत, गर्मी या कोई और वजह बनी मौत का कारण, जाँच में जुटी अर्जुन्दा पुलिस
जिले के अर्जुदा स्थित देशी शराब दुकान में एक दर्दनाक घटना सामने आई। शराब खरीदने के लिए काउंटर पर लाइन में लगे 40 वर्षीय युवक की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक करेला ( पाटन ) गांव का रहने वाला था और मटिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। दोपहर को वह अर्जुदा स्थित देशी शराब दुकान पर शराब लेने पहुंचा। काउंटर के सामने कतार में खड़े-खड़े अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा।