कैंपियरगंज: चिलुआताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद किया, महाराजगंज के परिवार को किया सुपुर्द
चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमशुदा बच्चों को महज कुछ घंटे में चिलुआताल पुलिस ने, सोशल मीडिया व पुलिस की सक्रियता के जरिए सकुशल सुरक्षित बरामद कर लिया, इसके बाद पुलिस ने बच्चों के पिता को बुलाकर उन्हें सकुशल सुरक्षित तरीके से, सुपुर्द कर दिया, पुलिस की माने तो पिता सुरेंद्र निवासी ग्राम कोहरपुरवा नवसागर थाना बृजमनगंज जिला महाराजगंज के रहने वाले हैं।