ओरमांझी: हिल टॉप बैंक्वेट हॉल में श्री राम कथा आयोजन ट्रस्ट द्वारा आगामी श्री राम कथा उत्सव की जानकारी दी गई
हिल टॉप बैंक्वेट हॉल में रविवार दोपहर करीब तीन बजे श्री राम कथा आयोजन ट्रस्ट के आगामी श्री राम कथा उत्सव की जानकारी दी गई। इस दौरान श्री राम कथा आयोजन ट्रस्ट के संयोजक राजेश गुप्ता, शिव अग्रवाल और पप्पू सिंह ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक बरियातू स्थित मैथन पैलेस में श्री राम कथा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।