गौरिहार: 16 साल से फरार ₹10 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, गौरिहार पुलिस को मिली सफलता
थाना गौरिहार पुलिस ने 16 साल पुराने डकैती के प्रयास और अवैध हथियार मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी वारंटी सिद्धा अहिरवार निवासी हमीरपुर (उ.प्र.) को रविवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। गौरिहार पुलिस टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।