अकबरपुर: जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु माती रिजर्व पुलिस लाइन परेड़ ग्राउंड में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने के दृष्टिगत माती रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिसकर्मियों को बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।इस दौरान जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त तथा पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मियों को दंगा-फसाद जैसी स्थिति में कम से कम बल प्रयोग करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने आदि बारीकियों का अभ्यास कराया गया।