सिकंदरा: राजपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल किया गया रेफर, बकरी चराते समय हुआ हादसा
राजपुर कस्बे के मुखर्जी नगर में रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुखर्जी नगर निवासी कामिनी देवी का 14 वर्षीय पुत्र शिवा शुक्ला घर के पीछे खाली पड़े प्लाट में बकरी चरा रहा था। इसी दौरान प्लाट के ऊपर से