गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर 21 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे गोरखपुर
तीन दिवसीय दौरे पर 21 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आएंगे। 21 से लेकर 23 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। जिले के आला अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में लगे हुए हैं।