बाह: पिनाहट में छत पर खेल रहे मासूम पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से हुई मौत
पिनाहट कस्बे के मोहल्ला मल्हन टूला में रविवार शाम 6 बजे दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम देवेश की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि मासूम घर की छत पर खेल रहा था, तभी अचानक विद्युत तार उसके ऊपर गिर गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाबा ने पड़ोसियों पर बिजली चोरी के