रामगंजमण्डी: हरिपुरा में आयोजित रात्रि चौपाल में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
रामगंजमंडी में हरिपुरा के बालाजी मंदिर परिसर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली खुर्द के प्रधानाचार्य राधेश्याम अहीर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह एवं जनप्रतिनिधि लालचंद धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।