अतरौली: गांव पीपलोई में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
गांव पीपलोई में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज बरला थाना क्षेत्र के गांव पीपलोई में रविवार को एक नवविवाहिता कृष्णा (पिता मुरारी लाल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने बेटी को गला दबाकर मारने का आरोप लगाते हुए पति ललित, सास शकुंतला देवी, ससुर नाहर सिंह और दोनों जेठानियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया