राजातालाब: मरूई हत्याकांड: 15 दिन बाद भी नामजद आरोपी विकास फरार, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
मरूई हत्याकांड: 15 दिन बाद भी नामजद आरोपी विकास फरार, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई गांव में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपी विकास पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।