नवाबगंज: गर्मी से बेहाल बच्चे! बाराबंकी में स्कूल का समय बदलने की मांग तेज, BSA को सौंपा गया ज्ञापन
बाराबंकी में भीषण गर्मी और उमस के बीच अब बेसिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बाराबंकी इकाई ने जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों का समय बदलने की मांग की है।