सिमरी: डुमरी मौजा में भीषण आग से 5 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों ने मुआवजे की मांग की
Simri, Buxar | Apr 4, 2026 सिमरी प्रखंड के डुमरी पंचायत अंतर्गत डुमरी मौजा में शुक्रवार दोपहर 3 बजे अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में कटनी के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल देखते ही देखते आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब 5 बीघा में लगी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।