बीते दिनों भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव में नव विवाहिता खुशबू कुमारी की दहेज के लिए ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी। मामले में मृतका के पिता शिवनाथ सिंह द्वारा भगवानपुर थाने में बेटी की हत्या का मामला ससुराल के पांच लोगों पर दर्ज कराया है। भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने गुरुवार की शाम बताया मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।