बांका: गोरीयारी गांव में सहायक निदेशक ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
Banka, Banka | Jan 8, 2025 बुधवार की शाम 7 बजे सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अभय कुमार एवं उनके टीम के द्वारा निर्धन, दिव्यांग एवं वंचितों के बीच गोरियारी गांव में कंबल का वितरण किया गया। विदित हो कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में गैर योजना सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत निर्धन, अपंग, भिक्षुकों, भूमिहीन, असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण किया जाना है।